पुलिस द्वारा अवैध शराब के अंतर्जनपदीय गिरोह के 04 तस्करों के विरुद्ध धारा 14 ( 1 ) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही में कुल अनुमानित बाजार मूल्य 50,00,000 / रुपये की सम्पत्ति की गई कुर्क
अवैध शराब के धंधे में लिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर अवैध शराब के धंधे से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही से अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपराधियों के आर्थिक साम्राज्य को भी ध्वस्त किया जा रहा है

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
हरदोई।थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा अवैध शराब के अंतर्जनपदीय गिरोह के 04 तस्करों के विरुद्ध धारा 14 ( 1 ) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही में कुल अनुमानित बाजार मूल्य 50,00,000 / रुपये की सम्पत्ति की गई कुर्क जनपद हरदोई में अवैध शराब के कारोबार को समूल नष्ट करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जहाँ एक ओर प्रतिदिन अवैध शराब के धंधे में लिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर अवैध शराब के धंधे से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही से अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपराधियों के आर्थिक साम्राज्य को भी ध्वस्त किया जा रहा है । इसी क्रम में आज थाना टड़ियावां द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 04 तस्करों 1. मुकेश अवस्थी पुत्र स्व 0 जुगुल किशोर निवासी ग्राम मगरा थाना सण्डीला जनपद हरदोई 2. विजय गुप्ता उर्फ छोटू भैय्या पुत्र बाल कुमार निवासी E – 2 / 27 सेक्टर- C अलीगंज थाना अलीगंज जनपद लखनऊ 3. हरिओम रावत पुत्र बुद्धीलाल निवासी ग्राम चक अमावा थाना बंथरा जनपद लखनऊ व 4. कैशव यादव पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम बीकामऊ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव द्वारा अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति को धारा 14 ( 1 ) गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जब्त किया गया है।जब्त की गई सम्पत्ति ( जंगम / अजंगम ) की कुल अनुमानित बाजार मूल्य 50,00,000 / रुपये है । आपराधिक इतिहास 1. मु 0 अ 0 सं 0 436/19 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 419/420/467/468/471 भा द 0 वि 0 थाना बेनीगंज जनपद हरदोई । 2. मु 0 अ 0 सं 0 348/20 धारा 2/3 यू 0 पी 0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना बेनीगंज जनपद हरदोई । जब्त की गई सम्पत्ति का विवरण 1.अभियुक्त मुकेश अवस्थी पुत्र स्व ० जुगुल किशोर निवासी ग्राम मगरा थाना सण्डीला जनपद हरदोई व अभियुक्त की पत्नी गुंजन अवस्थी की कुर्क की गई अवैध सम्पत्ति का विवरण > गाटा सं 0 1726 / 0.1390 हे 0 , गाटा सं 0 1753 / 0.1320 हे 0 का 2/3 भाग अर्थात कुल 0.1806 हे 0 > गाटा सं 0 1726 / 0.1390 हे 0 , गाटा स ० 1753 / 0.1320 हे 0 का 1/3 भाग अर्थात कुल 0.0903 हे 0 गाटा सं 0 1750 / 0.0990 हे 0 2. अभियुक्त हरिओम रावत पुत्र बुद्धी लाल रावत निवासी ग्राम चक अमावा थाना बंथरा जनपद लखनऊ की कुर्क की गई अवैध सम्पत्ति का विवरण एक कार ( ईको 07 सीटर ) वाहन संख्या UP – 32KV – 9354 3. अभियुक्त विजय गुप्ता उर्फ छोटू भैय्या पुत्र बाल कुमार निवासी E – 2 / 27 सेक्टर- C अलीगंज थाना अलीगंज जनपद लखनऊ की कुर्क की गई अवैध सम्पत्ति का विवरण एक कार ( मारुति स्विफ्ट ) वाहन संख्या UP – 32CP – 6488 3. अभियुक्त केशव यादव पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम बीकामऊ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव की कुर्क की गई अवैध सम्पत्ति का विवरण एक कार ( मारुति ओमिनी ) वाहन संख्या UP – 35AL – 5194




