पुलिस ने चेन स्नेचर गिरोह का किया पर्दाफाश 04 शातिर चेन स्नेचर ……………….।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पर वादिनी शशी कश्यप पत्नी राकेश कश्यप निवासी श्रीनगर देवा रोड थाना कोतवाली नगर बाराबंकी द्वारा सूचना दी गई कि मैं और मेरी सास रामावती आनन्द भवन स्कूल के पास से ई – रिक्शे में बैठकर दवा लेने जा रही थी कि तभी 04 महिलाएं ई – रिक्शा रोककर बैठ गई और एक महिला द्वारा उल्टी का नाटक करके गले में पहनी सोने की चेन व पर्श को चोरी कर लिया। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या-498 / 2022 धारा 379/34 भादवि पंजीकृत किया गया । घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा था कि दिनांक 27.05.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने माल गोदाम रोड के पास से 04 अभियुक्ता:-
1 – रिंकी देवी पत्नी शंकर ग्राम बलिया थाना महोली जनपद संतकबीर नगर
2 – सुनीता पत्नी मिठाईलाल निवासी उनवल थाना खजनी जनपद गोरखपुर
3- मुगानी देवी पत्नी रमेश निवासी पिडारी थाना महोली जनपद सन्तकबीर नगर
4- गीता पत्नी राजेन्द्र निवासी तेतरिया थाना बखिरा जनपद सन्तकबीर नगर को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी की गई 01 अदद चेन व 400 / -रूपये नकद किया बरामद । पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तागण का एक चेन स्नेचिंग का गिरोह है जो ऑटो रिक्शा / ई – रिक्शा आदि पर बैठकर चलती है और योजनाबद्ध तरीके से बहाना बनाकर मौका पाते ही लोगों की चेन व पर्श चोरी कर लेती है । इनके द्वारा गोंडा , बहराइच , बाराबंकी आदि जनपदों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
1 – रिंकी देवी पत्नी शंकर ग्राम बलिया थाना महोली जनपद संतकबीर नगर।
2- सुनीता पत्नी मिठाईलाल निवासी उनवल थाना खजनी जनपद गोरखपुर।
3- मुगानी देवी पत्नी रमेश निवासी पिडारी थाना महोली जनपद सन्तकबीर नगर।
4- गीता पत्नी राजेन्द्र निवासी तेतरिया थाना बखिरा जनपद सन्तकबीर नगर।
बरामदगी :-
1- चोरी की गई 01 अदद चेन।
2-400 / -रूपये नकद प्रदेश।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
2. उप निरीक्षक रामनिरंजन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. हेड कांस्टेबल एजाज अहमद , थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
4.हेड कांस्टेबल रामनवल बादल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
5. कांस्टेबल मनोज कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
6.कांस्टेबल विकास सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
7. महिला कांस्टेबल रागिनी यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
8.महिला कांस्टेबल मनीता चौहान थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।




