बाराबंकी जिले के अलग अलग थानों से बड़ी खबर।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन पाताल के तहत 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 07 अदद तमंचा मय 08 अदद जिन्दा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद।
01 . थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद।
थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने मुकदमा संख्या 155/22 धारा 379/411 भादवि 0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण:-
1. अरविन्द पुत्र जसकरन ,
2. अवधेश पुत्र जसकरन रावत निवासीगण भुडेहरी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को दिनांक 26.05.2022 को चोरी की गयी मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स नं ० UP4I AV8210 के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अरविन्द के कब्जे से बरामद 01 एक अदद देशी तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर मुकदमा संख्या 254/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
02 . थाना मसौली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
थाना मसौली पुलिस टीम ने अभियुक्त गौश नट उर्फ पंडित पुत्र रफीक अहमद निवासी कटरा शहाबपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को दिनांक 26.05.2022 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना मसौली पर मुकदमा संख्या 229/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
03. थाना घुंघटेर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
थाना घुंघटेर पुलिस टीम ने अभियुक्त सफीख पुत्र हबीब निवासी बंदेला मजरे घुंघटेर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 27.05.2022 को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना घुंघटेर पर मुकदमा संख्या 124/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

04. थाना हैदरगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद
थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम ने अभियुक्त / वारण्टी रमाशंकर पुत्र श्रीनाथ निवासी दरियाव सिंह का पुरवा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को दिनांक 26.05.2022 को गिरफ्तार किया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर किया बरामद। इस सम्बन्ध में थाना हैदरगढ़ पर मुकदमा संख्या 188/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
05 .थाना रामनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद
थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त भीमा पुत्र श्रीकिशन निवासी गर्री थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 27.05.2022 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मुकदमा संख्या 321/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
06.थाना सुबेहा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राम सुमिरन निवासी भटगवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 27.05.2022 को गिरफ्तार किया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया । इस सम्बन्ध में थाना सुबेहा पर मुकदमा संख्या 94/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
07 . थाना देवा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद।
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र शत्रोहन निवासी खेवली थाना जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 27.05.2022 को गिरफ्तार किया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया । इस सम्बन्ध में थाना देवा पर मुकदमा संख्या 254/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।




