थाना बड्ड़पुर पुलिस ने लूट की घटना में वांछित 20,000/ -रूपये का इनामियां लुटेरे को किया गिरफ्तार।
कब्जे से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व तमंचा मय कारतूस बरामद।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर मुकदमा संख्या- 38/2024 धारा 394 भादवि में वांछित 20,000/-रूपये का इनामियां अभियुक्त लुटेरे नरेन्द्र लोनिया पुत्र जगदीश निवासी बेहटा छावनी थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को आज दिनांक 21.06.2024 को ग्राम निजामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, 860/-रूपये नकद व 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर थाना बड्डपुर पर मुकदमा संख्या 199/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20.000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पूछताछ का विवरण :-
अभियुक्त का एक गैंग है जो लूट की घटनाएं कारित करता है गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ पूर्व में सुनियोजित तरीके से थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित अपनी ज्वैलरी की दुकान बन्द कर वापस घर जा रहे मनोज उर्फ नरेन्द्र के साथ दिनांक 29.01.2024 को डफरपुर चौराहे के पास मोटरसाइकिल में लात मारकर गिरा दिया गया व उनके साथ मारपीट करके आभूषण से भरा बैग छीन कर भाग गये थे।
जिसके सम्बन्ध में दिनांक 29.01.2024 को वादी प्रान्जुल सिंह पुत्र श्री मनोज सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला बेलदारी टोला थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर द्वारा थाना बड्डुपुर पर मुकदमा संख्या 38/2024 धारा 394 भादवि पंजीकृत कराया गया था तथा पूर्व में ही उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों-
1 . कल्लन उर्फ विजय पाल
2 . झबरा उर्फ आनन्द मौर्या को गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 14.06.2024 को थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत 20 हजार का इनामिया ओपी उर्फ ओमप्रकाश रावत को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जनपद लखनऊ से चोरी की गयी थी जिसका नम्बर प्लेट बदल-बदलकर चलते थे। कूटरचित नम्बर प्लेट प्रयोग के कारण अभियोग में धारा 419/420/468/471/411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।




