Advertisement
दिल्लीभारत

30 सितंबर तक 1,15,161 लोगों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

नई दिल्ली के तीन मूर्ति रोड पर बने प्रधानमंत्री संग्रहालय का 30 सितंबर तक 1,15,161 लोगों ने भ्रमण किया। 15 अक्टूबर 2022 को एक रिकॉर्ड कायम करते हुए 3,233 आगंतुकों ने एक ही दिन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। ये संग्रहालय 21 अप्रैल 2022 को जनता के लिए खोला गया था।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, उच्च न्यायपालिका के माननीय सदस्यों, राजनयिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं ने इस संग्रहालय का दौरा किया है।

यहां आए प्रमुख लोगों की कुछ महत्वपूर्ण टिप्पणियों की प्रतिध्वनि बाकी आगंतुकों के बीच भी मिली है:

विज्ञापन

श्री राम नाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति:

विज्ञापन 2

“ये बेहद प्रभावशाली ढंग से डिजाइन किया गया प्रधानमंत्री संग्रहालय पूर्व प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के विशिष्ट योगदान का एक कलात्मक स्मारक है। इसके साथ साथ ये स्वतंत्र भारत की प्रगति का एक कालातीत भंडार है।”

विज्ञापन 3

श्री एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति:

विज्ञापन 4

“ये हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व में विविधता को प्रदर्शित करता है और उसका सम्मान करता है, और इस तरह समावेशन का संदेश भेजता है जो हमारे जैसे जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।”

विज्ञापन 5

श्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री:

“जो कोई भी प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा करेगा, वह भारतीय लोकतंत्र की महानता, इसके विशाल रूप और संभावनाओं की बेहतर समझ अपने साथ लेकर जाएगा।”

ये संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास पर एक व्यापक और संतुलित परिप्रेक्ष्य प्रदर्शित करता है। यहां नवीनतम टेक्नोलॉजी और ऐतिहासिक कलाकृतियों के स्वस्थ मिश्रण ने सभी को प्रभावित किया है। ऑगमेंटेड रिएलिटी और वर्चुअल रिएलिटी के इस्तेमाल ने इसकी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित सामग्री के अनुभव को रोमांचक बनाया है। इस समावेशी प्रयास का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारे सभी प्रधानमंत्रियों की नेतृत्वकारी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाना है।

शैक्षणिक संस्थान अपने छात्रों को इस संग्रहालय लाने की व्यवस्था करते रहे हैं। 15 अक्टूबर 2022 को 10 स्कूलों के 2044 छात्र-छात्राओं ने यहां भ्रमण किया। इस संग्रहालय के कर्मचारियों द्वारा स्कूलों से आने वाले समूहों पर विशेष ध्यान देते हुए यहां का ज्ञानवर्धक दौरा कराया जाता है। चिल्ड्रन्स एकेडमी, गाजियाबाद की ओर से एक टिप्पणी यहां यूं पढ़ने को मिलती हैः “ये दौरा बहुत अच्छा था। मुझे हमारे प्रधानमंत्रियों के बारे में बहुत कुछ पता चला। मैं इस संग्रहालय के कलेक्शन को देखकर मंत्रमुग्ध हूं।”

इस संग्रहालय में वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर एक नई गैलरी जोड़ी जा रही है। इसे जनवरी 2023 में जनता के लिए खोला जाना प्रस्तावित है। भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम पर एक उद्घाटन एपिसोड के साथ नवंबर 2022 में लाइट एंड साउंड शो की भी योजना है।

प्रधानमंत्रियों के जीवन और उपलब्धियों पर प्रख्यात शिक्षाविदों और जन नेताओं द्वारा त्रैमासिक व्याख्यान श्रृंखला की भी योजना है। ऐसे अवसरों पर यहां कुछ चुनिंदा प्रदर्शनियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इस श्रृंखला में पहला व्याख्यान भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी पर दिया जाएगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button