विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर(बाराबंकी) विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम देखवा गाँव निवासी ज्ञानवती पत्नी बलराम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया हैं। की 7 वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री का विवाह बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर नकटौली निवासी अखिलेश कुमार पुत्र राम समुझ के साथ किया था।
विवाह के बाद से ही पति व ससुर मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। बुधवार रात करीब सात बजे पति ,ससुर ने मिलकर मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने इसे फांसी का रुप देकर लटका दिया ।मृतका की मां ने गुरुवार को बड्डूपुर थाने में पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



