
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। दिनांक 15.06.2024 को वादिनी अनीता पत्नी अजय कुमार निवासिनी विलाशपुर थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा द्वारा थाना जसवन्तनगर पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि नीरज पुत्र शेर सिंह व शंकर पुत्र कमलेश द्वारा बादिनी के घर में घुसकर उसके घर के पीतल के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया है, सूचना पर तत्काल थाना जसवन्तनगर पर मुकदमा संख्या 123/2024 धारा 380/457 भादवि पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2024 को थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा थाना जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत कचौरा बाईपास पर भ्रमणशील थी इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 123/2024 में वांछित 02 अभियुक्तों को रेलवे पुल के पास से समय 08.40 बजे चोरी किये गये सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




