प्रधानमंत्री कार्यालयभारत
प्रधानमंत्री ने पादहस्तासन योग पर वीडियो क्लिप्स साझा की
रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पादहस्तासन योग अथवा हाथों से पैरों तक की मुद्रा पर विस्तृत वीडियो क्लिप्स साझा की, साथ ही जनमानस को इस आसन का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि यह रीढ़ की हड्डी के लिए उत्तम है और मासिक धर्म के दर्द निवारण में सहायता करता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले साझा की गई इन क्लिप्स में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में इस आसन को करने के चरणों के बारे में व्यापक रूप से बताया गया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“पादहस्तासन के कई लाभ हैं, इसका अभ्यास अवश्य करें।
विज्ञापन


