भारतराष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति की ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर बधाई
रिपोर्ट:-शमीम
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ईद-उज-जुहा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।
ईद-उज-जुहा का पवित्र त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर, आइए हम अपने राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।”
विज्ञापन


