Advertisement
इटावाउत्तर प्रदेश
Trending

गौकशी गौतस्करी पर रोकथाम की दिशा में कार्य करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 22 गौवंश व परिवहन मे प्रयुक्त ट्रक कन्टेनर किया गया बरामद।

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)

इटावा।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निदेशन में इटावा पुलिस थाना बसरहर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना बरामदगी का संक्षिप्त विवरणः-

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 11.09.2025 की रात्रि को थाना बसरेहर पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संतोषपुर घाट नदी पुल पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चितभवन की तरफ से एक ट्रक कन्टेनर आता दिखायी दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक कन्टेनर को भदामई पुल की ओर तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया तो ट्रक कन्टेनर सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। चालक द्वारा कन्टेनर को सिरसा रोड पर बन रहे आईटीआई कॉलेज के पास खेतों में उतार दिया तथा दोनो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।

विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा बरामद ट्रक कन्टेनर की तलाशी ली गयी तो कन्टेनर से कुल 22 गोवंश बरामद हुये। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 86/2025 धारा 109 (1) पु०म्०/325 बीएनएस व 3/5A/8 गौहत्या निवारण अधि० व ।। पशु क्रूरता अधि० व 207 एमवीएक्ट पंजीकृत किया गया। बरामद 01 ट्रक कन्टेनर को धारा 207 एमवीएक्ट के तहत सीज किया गया।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button