विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में भव्यनेह फाउण्डेशन द्वारा विकास भवन के निकट स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी-05.06.2024। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में भव्यनेह फाउण्डेशन द्वारा विकास भवन के निकट स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा0 राकेश चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण के महत्व को बताया तथा लोगों से अपील की कि वह अधिक से अधिक वृक्षों को लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करें। फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री राहुल कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा बरगद, पीपल, तथा यदि घर में पर्याप्त स्थान हो तो नीम का वृक्ष अवश्य लगाएँ। इस अवसर पर सचिव श्रीमती सोनम यादव ने नीम का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की तथा सभी संगोष्ठी में उपस्थित लोगों भेंट के रूप में पौधे वितरित किये। संगोष्ठी में भव्या, अनिल, विवेक, नन्द कुमार, मनीष, शांति देवी, जैनेन्द्र, तुषार, ज्योति, सोनू, मंगल, अजय, दीपू, हर्षित, चमन आदि लोग उपस्थित रहें।




