बाराबंकी
भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अमित कुमार सिंह को मंडल महासचिव अयोध्या पद पर किया गया मनोनीत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन भदौरिया केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर बहराम घाट जनपद बाराबंकी पर ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अमित कुमार सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम जुडौरा विकासखंड सूरतगंज जिला बाराबंकी को मंडल महासचिव अयोध्या पद पर मनोनीत किया गया एवं ठाकुर दीप सिंह पुत्र अवध नरेश सिंह निवासी ग्राम जुडौरा विकासखंड सूरतगंज जिला बाराबंकी को मंडल सचिव अयोध्या पद पर मनोनीत किया गया
संतोष कुमार शुक्ला राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन




