10 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व 300 ग्राम यूरिया नौसादर के मिश्रित पाउडर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शमीम
बहराइच। पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डॉ० पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 13.02.2024 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा मिहींपुरवा दरोगापुरवा मोड़ से 01 जरिकेन में 10 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब व 300 ग्राम यूरिया व नौसादर के मिश्रण के साथ अभियुक्त रहीश पुत्र हग्गन निवासी केशवनगर कस्बा मिहींपुरवा मोतीपुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि 30नि0 श्री राघवेन्द्र सिंह मय हमराही पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि कस्बा मिहींपुरवा में दरोगापुरवा मोड़ से अभियुक्त रहीश उपरोक्त अपमिश्रित कच्ची शराब लेकर जा रहा है। विश्वास कर दबिश दी गयी तो अभियुक्त को अपमिश्रित शराब व यूरिया नौसादर के पाउडर के साथ रंगे हाथों पकडा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 65/24 धारा 60 Ex. Act व 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।




