
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना मिलएरिया क्षेत्र आज दिनांक 18.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र से अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र छंगा लाल निवासी ग्राम सलीमपुर सीकी थाना मिलएरिया जिला रायबरेली को 01 तमंचा 12 बोर नाजायज 01 कारतूस जिन्दा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना मिलएरिया पर मुकदमा संख्या-170/2026 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




