फिरोजाबाद
500 ग्राम नाजायज चरस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

शातिर अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत..
रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
फिरोजाबाद l थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति । वाहन के दौरान दिनांक 26-05-2024 को समय 21.35 बजे प्रकाश नगर ग्राउंड के पास से अभियुक्त मानिक चन्द्र पुत्र श्री मेवाराम निवासी सत्यनगर टापाकलाँ थाना उत्तर को 500 ग्राम चरस नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया है जिसके सम्बन्ध मे अभियुक्त मानिकचन्द उपरोक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



