पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक अफसर अली को बांग्लादेशी मुद्रा टका 31500 रू० के साथ किया गिरफ्तार ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद फिरोजाबाद थाना लाइनपार पुलिस ने आज दिनाँक 16/12/2022 को मुखबिर खास की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय हमराहीगण द्वारा एक बांग्लादेशी नागरिक अफसर अली उम्र करीब 80 वर्ष पुत्र नजीमुल्ला शाह (मुस्लिम) निवासी ग्राम चक देवलिया थाना बदौलनसी जिला नौगा, बांग्लादेश को मय बांग्लादेशी मुद्रा टका 31500 रू0 के रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त से पासपोर्ट एवं वीजा सम्बन्धी कागजात तलब किये गये तो उपरोक्त व्यक्ति के पास इस तरह का कोई दस्तावेज प्राप्त नही हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर मुकदमा संख्या-396/2022 धारा 14 (बी) विदेशी अधिनियम पंजीकृत करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम:-
1-प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिह थाना लाइनपार, फिरोजाबाद ।
2. उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार थाना लाइनपार, फिरोजाबाद ।
3- आरक्षी रामवीर सिंह थाना लाइनपार, फिरोजाबाद ।
4-आरक्षी रिन्कू कुमार थाना लाइनपार, फिरोजाबाद ।



