
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। बरहरवा में शुक्रवार की सुबह बरहेट बरहरवा मुख्य मार्ग में ऑटो और टैंकर की जोरदार भिड़ंत से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई,मिली जानकारी के अनुसार बरहेट की ओर से यात्रियों से भरी ऑटो बरहरवा की ओर आ रही थी जबकि टैंकर बरहरवा से तेल खाली कर बरहेट की ओर जा रही थी ,इसी दौरान डाँड़ पुल छोटा रांगा के पास दोनों की आमने सामने भीषण टक्कर होने पर ऑटो में सवार यात्रियों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी यात्री डहुआ जोर चौक पर उतरने वाले थे।उससे पहले ये हादसा हो गया।
घायलों को अलग अलग स्थानों पर आनन फानन में इलाज के लिए भेजा गया है ,वहीं रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज में लापरवाही को लेकर आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हो हल्ला मचाया और तोड़ फोड़ करने लगी ,ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी एवं चिकित्सक भी उपस्थित नही थे।इलाज में लापरवाही हुई जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हों गया।सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में बरहरवा एवं रांगा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर माहौल को शांत कराया,इस दौरान पुलिस मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही थी परंतु ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रोक दिया।
मृतकों की पहचान घटियारी निवासी नंदनी सोरेन (30 वर्ष),डाहुजोर निवासी शांति हेम्ब्रम (6 वर्ष),बड़ा रांगा निवासी समरा साह (30 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



