
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साह
साहिबगंज। राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र के राजमहल प्रखंड एवं उधवा प्रखंड को कई ऐतिहासिक सौगात रविवार को दिए। विधायक ने इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ी एवं राजमहल के युवाओं को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनने के उपरांत खिलाड़ी का शिष्टमंडल इंडोर स्टेडियम बनाने का मांग किया था। एक वर्ष पूर्ण होते ही स्टेडियम युवा एवं खिलाड़ियों को समर्पित किया गया।डबल बैडमिंटन कोड के साथ इन्डोर स्टेडियम तैयार हुआ है जिसके माध्यम से खिलाड़ी अपने प्रतिभा को निखार सकते हैं। जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक के लिए खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। वहीं उधवा प्रखंड के लिए नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी अस्पताल के भवन का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के उपरांत विधायक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अपग्रेड कर अब उधवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है।मरीज से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।स्थाई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी हैं।दियारा क्षेत्र एवं आदिवासी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने स्थानीय रैयत को पंचायत जनप्रतिनिधि के माध्यम से अस्पताल को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक सीधा रास्ता के लिए आग्रह किए।जिस पर रैयतो ने अपनी सहमति दी। उन्होंने विभागीय पदाधिकारी को कहा कि आउटसोर्सिंग से जो भी कर्मी की नियुक्ति होगी उसमें रैयत को प्राथमिकता देना है।राधानगर थाना के समीप पुलिस बैरक का भी उद्घाटन किया गया।विधायक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर पुलिस के पास होती है इसलिए समुचित सुविधा एवं संसाधन पुलिस के लिए भी आवश्यक है।उनके माध्यम से यह पहल की गई थी और आज पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के लिए बैरक बनाकर समर्पित किया गया है।आदिवासी क्षेत्र ग्राम सलठी पोखर में धूमकुडिया भवन का शिलान्यास किया गया ताकि आदिवासी क्षेत्र में भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भवन के आवश्यकता की पूर्ति हो सके।
तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र का हुआ शिलान्यास।
राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल प्रखंड के नारायणपुर स्वास्थ्य उप केंद्र, उधवा प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र प्यारपुर एवं स्वास्थ्य उप केंद्र पश्चिम उधवा का शिलान्यास किए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे दुरुस्त हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है भवन निर्माण भी उसी का हिस्सा है ताकि स्वास्थ्य कर्मी नियमित बैठकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा से लोगों को लाभान्वित कर सकें।

ये सभी थे उपस्थित!
कार्यपालक अभियंता रमाकांत , विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू , सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान , बीडीओ जयंत कुमार तिवारी, राजमल अनुमान मंडली अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, उधवा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुफरान आलम, थाना प्रभारी अमर मिंज,सहायक अभियंता प्रेम कुमार , जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान , उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा सचिव विश्वजीत मंडल , राजमहल सचिव दुर्गा मंडल , नगर अध्यक्ष मो आजाद , घीसु शेख , काजू मल्लिक , अबेदीन शेख , जिप सदस्य रानी हांसदा, विकास यादव , अजय दास , भैया किस्कू, सकल हेम्ब्रम , अली कमीशन, मो वदुद सहित अन्य मौजूद थे।

