
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा परिसर में रविवार को राजमहल विधायक आदरणीय मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा एवं साहिबगंज सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से सहिया के कार्य योजना की चादर का लोकार्पण किए।सिविल सर्जन ने विधायक जी को बताया कि इस चादर में सहिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले सभी कार्य को दर्शाया गया है यह एक तरह से स्वास्थ्य विभाग की माध्यम से संचालित महत्वाकांक्षी जनहित की योजना जो सहिया द्वारा निष्पादित होगी।

इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।सहिया के कार्य का परिचय एवं मिलने वाली सुविधाएं ग्रामीण आसानी से जान सकेंगे।सिविल सर्जन के इस पहल को विधायक ने काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर साहिबगंज सिविल सर्जन के माध्यम से की गई यह पहला निश्चित ही साहिबगंज को गौरवान्वित महसूस कराती है।मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उधवा डॉ गुफरान आलम मौजूद थे।


