लूट की घटना का अनावरण, लूट के रुपयों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली। थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा थाना भदोखर पर पंजीकृत मुअसं -655/2022 धारा-394,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अजय यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे भीतरी मजरे खुरेहटी थाना डीह रायबरेली तथा बाल अपचारी शुभम यादव पुत्र तेजभान निवासी ग्राम पूरे मेहरवान मजरे लोधवारी थाना डीह रायबरेली को मुखबिरखास की सूचना पर थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से लूट के 7530 रुपये व 01 अदद मोटर साइकिल वाहन संख्या यूपी-33, वीएल – 6106 (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया गया है जिनके विरूद्ध थाना भदोखर पर विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है तथा बरामद मोटर साइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के अन्तर्गत सीज कर दिया गया।
पूछताछ का विवरण :-
पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों द्वारा बताया गया कि दिनांक 27-12-2022 की शाम को जगदीशपुर पुल के पास सुनसान स्थान पर हम दोनों ने अपने एक अन्य साथी आनन्द शर्मा पुत्र इन्द्र कुमार शर्मा निवासी पैगम्बर पुर पश्चिमी कस्बा व थाना सलोन रायबरेली के साथ मिलकर एक बाइक सवार से 15000 रुपये व 01 मोबाइल फोन छीनकर बरामद मोटर साइकिल से भाग गये थे। रुपयों को हम लोगों ने आपस में बांट लिया था तथा मोबाइल को बेचने हेतु आनन्द शर्मा ने ले लिया था। हम लोगों से जो रुपया मिला है यह उसी लूट का है।
नाम पता अभियुक्तगण :-
1-अजय यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी ग्राम पूरे भीतरी मजरे खुरेहटी थाना डीह रायबरेली ।
2-शुभम यादव पुत्र तेजभान निवासी ग्राम पूरे मेहरवान मजरे लोधवारी थाना डीह रायबरेली। (बाल अपचारी)
वाछित अभियुक्तः-
आनन्द शर्मा पुत्र इन्द्र कुमार शर्मा निवासी पैगम्बर पुर पश्चिमी कस्बा व थाना सलोन रायबरेली।
बरामदगी :-
लूट के 7,5,30 रुपये
01 अदद मोटर साइकिल वाहन संख्या यूपी-33 वीएल 6106 (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1. उप निरीक्षक राजवीर सिंह थाना भदोखर रायबरेली।
2. उप निरीक्षक नितिन मलिक थाना भदोखर रायबरेली।
3. आरक्षी वरुण कुमार थाना भदोखर रायबरेली।
4. आरक्षी जय यादव थाना भदोखर रायबरेली।
5. आरक्षी राहुल यादव थाना भदोखर रायबरेली।




