अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा क्षेत्र भ्रमण व पैदल गश्त।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली।आज दिनाँक 29 दिसंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती वन्दना सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त की गई।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्र के बॉर्डर / राजमार्गों / प्रमुख चौराहों/ तिराहों / कस्बों/ सर्राफा मार्केट / बाजार / मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य चिन्हित स्थानों पर भ्रमणशील रहकर पैदल / गरुड़ वाहिनी दस्ते से गश्त की जा रही है, साथ ही साथ विभिन्न स्थानों पर बैरियर / पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की सघन चेकिंग करते के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है।




