वन रेंज फतेहपुर वन माफियाओ के हौसले बुलंद हरे आम के चार पेड़ों पर चलाया आरा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। फतेहपुर वन रेंज अंतर्गत मुजाहिदपुर गांव में वन माफियाओ ने पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाते हुए हरे-भरे आम के चार पेड़ो को अवैध रूप से काट डाला। यह घटना रविवार रात मुजाहिदपुर गांव में नहर किनारे स्थित एक बाग में सामने आई, जहां बीते दो दिनों से लगातार रात के समय पेड़ो की कटाई किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक:-
रविवार रात करीब तीन बजे अचानक बाग में मशीनों की आवाजें गूंजने लगी। जब लोगों ने ध्यान दिया तो देखा कि वन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आम के पेड़ो की कटाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है, वही दूसरी ओर वन विभाग की मिलीभगत से वन माफिया खुलेआम पेड़ो पर कुल्हाड़ी चला रहे है।
ठूंठ उखाड़कर मिटाए जा रहे सबूत:-
ग्रामीणों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि पेड़ काटने के बाद ठेकेदार और माफिया पेड़ो के ठूंठ तक उखाड़कर उन्हें मिट्टी से ढक देते हैं, ताकि मौके पर किसी प्रकार के अवैध कटाई के सबूत न मिल सके। इससे यह अंदेशा और गहरा गया है कि यह पूरा काम सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है।



