श्रम विभाग, नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट बाराबंकी
बाराबंकी, 18 अक्टू0। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु विशेष अभियान ”मिशन शक्ति” के अन्तर्गत उप कृषि निदेशक प्रशिक्षण हाल बाराबंकी में संयुक्त रूप से कृषि, श्रम विभाग, नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक शरद कुमार अवस्थी की मुख्य अतिथि में महिला कृषकों, महिला मजदूरों एवं महिला प्रधानों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया तथा उप कृषि निदेशक एवं प्रवर्तन अधिकारी यशवीर सिंह द्वारा महिला अधिकारों एवं विभागीय योजनाओं में महिला श्रमिकों की सार्थक भागीदारी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन माननीय विधायक के मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य को विस्तार से बताकर उपस्थित नारी शक्ति का उत्साह वर्धन एवं प्रेरणा का संचार किया गया। तत्पश्चात मंत्री श्रम एवं सेवायोजन उ0 प्र0 सरकार, स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा प्रदेश में महिला श्रमिकों व बालिकाओं के साथ वर्चुअल चर्चा व लाभ वितरण कार्यक्रम में श्रम विभाग बाराबंकी द्वारा जनपद में संचालित निर्माण स्थल ”शालीमार मन्नत” में कैम्प व गोष्ठी के माध्यम से भागीदारी की गई। उक्त गोष्ठी में निर्माण स्थल पर कार्यरत महिला निर्माण श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन अधिकारी शरद द्वारा योजना की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी द्वारा 02 महिला श्रमिकों शाहिदुन्निशा व पुष्पा देवी से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बात की गयी, जिन्हें क्रमशः शिशु,मातृत्व हितलाभ व चिकित्सा सुविधा योजना से हितलाभ की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों को श्रम कानूनों यथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, समान पारिश्रमिक अधिनियम तथा उ0 प्र0 सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं पर चर्चा कर जागश्रक किया गया। कार्यक्रम में जनपद बाराबंकी की टेक्निकल रिसोर्स पर्सन, नया सवेरा की रागिनी सक्सेना द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की लैंगिक विभेद व महिला की सुरक्षा के सम्बन्ध में सरकार द्वारा सथापित विभिन्न माध्यमों यथा 1090, 1098 आदि से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के वक्ताओं द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा व आत्मविवास की भावना का संचार किया गया। निर्माण कार्य में लगी मलिा श्रमिकों में शिक्षा व कौशल के माध्यम से तकनीकी उन्नयन की भावना का संचार किया गया। कार्यक्रम में श्रम प्रवतग्न अधिकारी से समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ श्रमिक संगठन से अमरकेश शर्मा व सैफी उपस्थित रहे।