गरीबों निराश्रितों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा: शुभम
रामनगर, बाराबंकी।
कोरोना वायरस जैसी महामारी मे आम जनमानस जहां इसका दंश झेल रहा वही अब गरीबो की मदद के लिए समाजसेवी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। महामारी से बचने के लिए सरकार ने लाकडाउन कर दिया था। वही गरीब तबके लोगों का जीवन दुश्वार हो गया था। वही नगर पंचायत रामनगर के मोहल्ला धमेडी एक के समाजसेवी युवा चेहरा सभासद शुभम जयसवाल ने अपने मोहल्ले के असहाय व गरीब तबके लोगों को खाद्य सामग्री का घर घर जाकर वितरण किया। जिसमें 5 किलो आटा 500 ग्राम तेल,500 ग्राम नमक, 50 गरीब परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। और सभासद ने बताया की यह राशन वितरण कार्यक्रम में हमारे मोहल्ले के पात्र व्यक्ति जो छूट गए हैं। उनको कल पुनः खाद्य सामग्री मेरे द्वारा दी जायेगी लगातार सुर्खियों में रहने वाले सभासद की मोहल्ले वासियों ने जमकर सराहना की और इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर लोगों ने बताया की ईमानदारी की मिसाल है। हमारे मोहल्ला का सभासद भगवान इनको दीर्घायु प्रदान करें हम जैसे गरीबों की दुआ इनको लगे। कई महिलाओं व विधवाओं ने सभासद को आशीर्वाद दिया। सभासद भावुक होकर बोले कि हम जब तक जीवित रहेंगे। दबे कुचले लोगों की निरंतर सेवा करते रहेंगे।



