
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकीI भगवान चित्रगुप्त का 21 वाँ प्रकाट्य उत्सव कार्यक्रम की तैयारी बैठक घण्टाघर गुलरिया गार्दा में स्थापित प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर प्रांगड़ में हुईI 12 अप्रैल को
मंदिर पर भजन संध्या कार्यक्रम शाम निरन्तर चलेगा, आरती व भोग प्रसाद के बाद कायस्थ समाज की जागरूकता पर चर्चा होगी बाद में सामूहिक भंडारा व प्रसाद वितरण शुरू होगाI
बैठक में बताया गया यह कार्यक्रम विगत 21 वर्षों से लगातार जारी है I बैठक का आयोजन निखिल निगम व एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव द्वारा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डॉ नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने की I बैठक का संचालन मनमीत श्रीवास्तव ने किया l
12 अप्रैल चैत्रपूर्णिमा दिन शनिवार को होने वाले भगवान चित्रगुप्त प्रकाट्य उत्सव कार्यक्रम को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाने पर चर्चा पूर्व बैठक में की गई थी उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि प्राकट्य उत्सव जिस परंपरा के अनुसार मनाया जाता है वैसे ही होगा,कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए आमंत्रण पत्र द्वारा सभी से सम्पर्क कर पूजन कार्यक्रम में आने का निवेदन किया जा रहा है I मंदिर पर भजन संध्या शाम 6 बजे से निरन्तर जारी रहेगीI भगवान चित्रगुप्त की सांध्यकालीन आरती भगवान का भोग प्रसाद 7.00 बजे,कायस्थ समाज की जागरूकता पर चर्चा रात्रि 7.30 बजे,सामूहिक भोजन प्रसाद रात्रि 8.00 से होगा,साथ ही भजन कीर्तन अनावरत चलता रहेगा l
बैठक में मुख्य रूप से एडवोकेट विकासराज श्रीवास्तव,श्रीमती रचना श्रीवास्तव,डॉ.ए.के श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,राजीव श्रीवास्तव,डॉ प्रकाश श्रीवास्तव,वेद श्रीवास्तव,जया श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव,संजय कुमार निगम,राजेश श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव,व्यापारी नेता संजय निगम,वीरेंद्र श्रीवास्तव,एड प्रदीप श्रीवास्तव,फौजी राकेश श्रीवास्तव,कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव,संजीव खरे,मास्टर सुशील श्रीवास्तव,समीर निगम,देवेंद्र श्रीवास्तव,शिवम निगम,के.सी श्रीवास्तव,आदि लोग उपस्थित रहे l




