Advertisement
बाराबंकी
Trending

महिला अस्पताल का डीएम ने शाम को किया औचक निरीक्षण।

साफ़ सफ़ाई को और बेहतर करने पर जोर, प्रबंधक को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने आज शाम महिला ज़िला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल के प्रबंधक को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ही वार्ड में टूटी खिड़कियों को तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए।


ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने आज शाम अस्पताल पहुचंने पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया और देखा कि कितने मरीज आज आए। इनमें से कितने रोगियों का इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया गया। उन्होंने वहां पर मौजूद रोगियों के तीमारदारों से पूछा कि उन्हें समुचित दवा आदि मिल रही है, आने जाने के लिए एक सौ दो एम्बुलेंस की सुविधा मिलती है। उन्हें बताया गया कि दवा भी मिलती है और एम्बुलेंस भी। ज़िलाधिकारी ने यह भी पूछा कि बाजार से दवा तो नहीं लिखी जाती है ? इस पर लोगों ने बताया कि नहीं।

विज्ञापन

यह भी पूछा कि अस्पताल के स्टाफ के अलावा बाहर के लोग आकर कुछ कहते या प्रलोभन तो नहीं देते हैं, तो बताया गया कि नहीं। इसके बाद ज़िलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और रोगियों से उनका हाल चाल पूछा और यह भी जाना कि कैसी व्यवस्था उपचार की यहां पर मिल रही है। जवाब में रोगियों ने बताया कि निजी अस्पतालों से अच्छी उपचार व्यवस्था यहां पर मिल रही है।

विज्ञापन 2


ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने सीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों की निर्धारित ड्रेस पहनना नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

साथ ही सभी कर्मचारियों को आईकार्ड भी गले में पहनने की व्यवस्था कड़ाई से लागू करें कि पता चले कौन स्टाफ है।उन्होंने कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाज़िरी लगाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अधिक से अधिक रोगियों का इलाज सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन 5


ज़िलाधिकारी ने अस्पताल की साफ़ सफ़ाई, वार्ड आदि की रंगाई पुताई कराने और वार्ड की टूटी खिड़कियों, जिनसे ठंडी हवा आ रही थी, को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि कल तक ठीक करा दिया जाएगा। शौचालयों की साफ सफ़ाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अस्पताल प्रबंधक द्वारा संतोषजनक कार्य न किए जाने पर ज़िलाधिकारी ने प्रबंधक को नोटिस देने तदुपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button