पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने गुरुवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा प्रत्याशी साकेन्द्र प्रताप वर्मा के समर्थन में श्रीमती अपर्णा यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने गुरुवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी:-जिले में 27 फरवरी को पांचवें चरण में होने वाले मतदान को देखते हुए बीजेपी की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने गुरुवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के बसारा गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा के मैदान में भाजपा प्रत्याशी साकेन्द्र प्रताप वर्मा के समर्थन में श्रीमती अपर्णा यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप लोगो में जिस तरह से यहां उत्साह दिख रहा है उससे पता चल रह है कि एक बार फिर साकेन्द्र प्रताप वर्मा यहां से जीतकर जाने वाले हैं।

बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि आप ने बीजेपी क्यों ज्वाइन की। आज मैं आपको बताती हूं कि मैंने बीजेपी क्यों ज्वाइन की। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित और राष्ट्र गौरव की बात करती है। मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है क्योंकि मोदी जी एकमात्र ऐसे नेता है जो सभी जातियों के लिए कार्य करते हैं सभी का विकास करते हैं इसलिए आज मैं आप सब से अपील करती हूं कि पंजे का इस्तेमाल करना, साइकिल पर सवार होकर जाना परंतु वोट केवल कमल का बटन दबा कर देना और बीजेपी को आने वाली 27 फरवरी को भारी मतों से विजई बनाना। कोराना जैसी महामारी में भी सपा के नेताओं ने आप लोगों को बहकाया उन्होंने कहा कि यह मोदी की वैक्सीन है इसे मत लगवाना परंतु जब बीमार पड़े तो खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए गए। ऐसे लोगों की बातों में आप लोगों को नहीं आना है यह जाति के नाम पर आपको बाटेंगे परंतु आपको नहीं बटना है आप सभी को एकजुट होकर 27 फरवरी को बीजेपी के पक्ष में वोट करना है और भारी मतों से विजई बनाना है।

श्रीमती अपर्णा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने वादा किया है कि कॉलेज जाने वाली मेधावी बेटियों को स्कूटी देने का काम करेंगे तथा कन्या सुमंगला योजना में जो पंद्रह हजार रुपये मिल रहे हैं उसे बढ़ाया जाएगा।इसके बाद अपर्णा जी ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्जवला योजना,आवास योजना, घर-घर शौचालय योजना,लैपटॉप वितरण योजना,किसान सम्मान निधि योजना, ई श्रम कार्ड योजना के बारे में लोगो को बताया और कहा कि आगे भी ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी। इससे पहले श्रीमती अपर्णा यादव के पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप वर्मा, मंडल अध्यक्ष निंदूरा विनय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत,प्रदीप रावत प्रदेश कार्य समिति सदस्य, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीश रावत व तमाम पार्टीजनों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राकेश सिंह पूर्व एमएलसी ने कहा कि सपा के जो लोग आज चुनाव लड़ रहे है मैं आपको बताना चाहता हूं जब जब सपा की सरकार बनी है गुंडागर्दी और अराजकता बढ़ाने का कार्य किया है। जबकि भाजपा सरकार में सभी का मान सम्मान बना रहता है। इसलिए आप सभी से मेरी अपील है कि आने वाली 27 फरवरी को एकजुट होकर कमल का बटन दबाकर भरी मतों से विजई बनाए।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष निंदूरा विनय मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष निंदूरा सुनील विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीश रावत, वरिष्ठ नेता भाजपा मुनवा काका, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल सिंह, दीपक यादव प्रधान प्रतिनिधि बहरौली,जयपाल यादव अंकुल तिवारी,नीरज कुमार,वीरेंद्र मौर्या,मदन सिंह, अन्नू मौर्य,राजेंद्र पाण्डेय,ज्ञानेंद्र सिंह, सलेमाबाद प्रधान दीपक कुमार व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



