Advertisement
बाराबंकी
Trending

पुलिस में थाना टिकैतनगर क्षेत्र लूट का किया खुलासा चार अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

थाना टिकैतनगर पुलिस व स्वाट सर्विलांस संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग दम्पत्ति के घर हुई लूट की घटना का सफल अनावरण कर 01 किशोरी को संरक्षण में लेकर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

बाराबंकी। थाना ठिकैतनगर स्थित मोहल्ला सरावगी कम्बा
निवासी रामविलास शुक्ल अपनी पत्नी व पोती के साथ अपने घर में थे कि दिनांक 27.01.2025 की रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा बाउण्ड्री कूदकर चोरी की नियत से घर में घुस कर उन्हें बंधक बनाकर घर से नकदी, सामान व 02 मोबाइल फोन चोरी कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुई, जिसके आधार पर थाना टिकैतनगर में मुकदमा संख्या 36/2025 धारा 309(4)/127(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स, सीसीटीवी फुटेज एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 05.02.2025 को घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तो :-

विज्ञापन

1 . अमन सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी बिलवई थाना कोतवाली नगर, जनपद महोबा हालपता अमराही गांव समता इन्कलेव द्वारका नई दिल्ली

विज्ञापन 2

2 . सुधीर यादव पुत्र मौजीलाल निवासी खाजलपुर दरवेशाबाद थाना पनकी जनपद कानपुर नगर हालपता पालम महावीर इन्क्लेव गली नं0-3, थाना पालम, नई दिल्ली

विज्ञापन 3

3 . मादिक पुत्र नूर हसन निवामी ग्राम खलीलपुररथ थाना मलेमपुर जनपद बुलन्दशहर हालपता गोला डेयरी, द्वारका सेक्टर-10 दिल्ली।

विज्ञापन 4

4 . धीरज राय पुत्र विन्धेश्वर राय निवासी ग्राम पण्डोल थाना मकरी जनपद मधुबनी, बिहार को गिरफ्तार किया गया एवं किशोर को सरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त के कब्जे से लूट की घटना से सम्बन्धित 1,470 रूपये नगद, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया उपरोक्त मुकदमें में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

विज्ञापन 5

पूछताछ व जांच से ज्ञात हुआ कि रामविलास शुक्ल की पोती व अभियुक्त अमन सिंह की दिल्ली में पढ़ाई के दौरान इस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी तथा दोनों मिलने जुलने लगे थे। रामविलास शुक्ल की पोती विगत वर्ष जुलाई में ठिकैतनगर आ गयी तथा यहीं पढ़ने लगी। अभियुक्त अमन सिंह, रामविलास शुक्ल के घर मांगलिक कार्यक्रमों एवं इसके अलावा भी उसकी पोती से मिलने के लिए कई बार आ चुका था। किशोरी घर के ताले की चाभी बाहर रख देती थी जिसके बारे में अभियुक्त अमन को बता देती थी। घटना वाली रात्रि में अभियुक्त अमन अपने साथियो, सुधीर, सादिक, धीरज के साथ चाभी ये ताला खोलकर वादी के घर में घुसकर किशोरी से बातचीत करने लगा तथा वापस जाने हेतु किराये के लिए किशोरी में पैसों की मांग की, किशोरी ने अपने पास पैसा न होने की बात कहते हुए दादा जी के बक्से में पैसे रखे होने की बात बताई। अभियुक्त द्वारा बक्से का ताला तोड़े जाने के दौरान रामविलास शुक्ला जग गये, तभी अभियुक्त ने उनके हाथ मुह बांध दिये व बक्से में रखे पैसे व एक जोड़ी झुमका व 02 मोबाइल फोन लेकर दिल्ली चले गये। अभियुक्त अमन द्वारा किशोरी के परिजनों को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी न हो इसलिए उसने किशोरी के दादा रामविलास शुक्ल को बंधक बना दिया, जिससे घटना लूट की प्रतीत हो।
अभियुक्त अमन घटना के एक दिन पूर्व तथा घटना कारित करने के बाद दिनांक 31/01/2025 को भी किशोरी से मिलने टिकैतनगर आया था।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button