Advertisement
दिल्ली

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चीन में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या 100 से अधिक होने पर एथलीटों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत एवं दृढ़ संकल्प से ही भारत द्वारा 100 से अधिक पदक जीतना सुनिश्चित हुआ है : श्री अनुराग सिंह ठाकुर

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्रीय युवा और खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चीन में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या 100 से अधिक होने पर एथलीटों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।” वे भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में हमारे एथलीटों ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई नए एशियाई रिकॉर्ड भी स्थापित किए हैं। एथलेटिक्स में 29 मैडल और निशानेबाजी में 22 पदक जीतकर नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही भारत द्वारा 100 से अधिक पदक जीतना सुनिश्चित हुआ है। मैं इन एशियाई खेलों में इतिहास रचने के लिए सभी खिलाड़ियों को सलाम करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलोगे तो खिलोगे” नारा देते हुए कहा था कि विचार प्रक्रिया में बदलाव और सुविधाएं उपलब्ध कराने से अच्छे परिणाम आएंगे और आज ऐसा ही हो रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button