Advertisement
बाराबंकी

काफी अर्से बाद खुले विद्यालय में आकर बच्चे भी दिखे खुश

नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल द्वारा लगातार विद्यालयों का लगातार निरीक्षण एवम शैक्षिक अनुश्रवण किया जा रहा है

रामसनेहीघाट बाराबंकी //एक लम्बे समय के बाद विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बसन्त ऋतु की भाँति मन को आह्लादित कर गयी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों का स्वागत सम्मान सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को रोली चन्दन एवम पुष्प प्रदान कर उत्साहित रहते हुए कोविड19 के सभी नियमों का अनुपालन कर शैक्षिक ग्राहयता पर बल दिया गया।बच्चे भी विद्यालय में आकर बहुत खुश दिखे खण्ड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में सभी बच्चों को कोविड 19 के सभी नियमों को ध्यान में रखते हर सेनिटाइजर मास्क एवम उचित दूरी के साथ सभी को गर्मागर्म मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया गया।उच्च प्राथमिक विद्यालय राम सनेही घाट में वर्तमान में268 बच्चे अध्ययन कर रहे है जबकि वर्तमान वर्ष में 86 नवीन नामांकन हो चुका है।एवम अभी गतिमान है। आज की छात्र उपस्थिति 67 थी।विद्यालय के शिक्षक डॉ नरेन्द्र प्रकाश मिश्र ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय में उपस्थित रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है।संकुल शिक्षक हरिशंकर वर्मा,दुर्गेश जायसवाल, मधुबाला चौधरी, संध्या सिंह, आभा चतुर्वेदी, नागरी पाण्डेय सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल द्वारा लगातार विद्यालयों का लगातार निरीक्षण एवम शैक्षिक अनुश्रवण किया जा रहा है।ज्ञात हो श्री शुक्ल ने विकास खण्ड में कार्यभार ग्रहण करते ही गाँव गाँव में मुहल्ला पाठशाला संचालित करवायी है।वे अपने शैक्षिक नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर से पुरस्कृत हो चुके है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button