Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

प्रदेश के समस्त जनपदों में ‘‘विश्वकर्मा दिवस‘‘ के अवसर पर ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना‘‘ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम।

रिपोर्टः-शिवा वर्मा।

मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 17.09.2021 को वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जनपदों में ‘‘विश्वकर्मा दिवस‘‘ के अवसर पर ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना‘‘ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण हेतु सहायता योजना, एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभार्थियों को सम्बोधित करने हेतु उनके दिशा-निर्देशन में टूलकिट एवं ऋण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनपद बाराबंकी में श्री बैजनाथ रावत जी, मा0 विधायक हैदरगढ़, श्रीमती एकता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत लगभग 100 लाभार्थियों को दर्जी, लोहार, बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री एवं कुम्हार के टेªडों का टूलकिट वितरण कराया गया, तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं यथा-एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण हेतु सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत 12 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 15 लाख का ऋण वितरण कराया गया, जिनका विवरण निम्नवत् है:-

विश्वकर्मा श्रम सम्मन योजना:-

 

ट्रेड–दर्जी – अंजलि शर्मा, गायत्री, शर्मावती, आराधना, रानी वर्मा, सूरसती देवी, ममता कश्यप, किरन, सावित्री देवी, प्रीति मौर्या, साधना, सुभाषिनी, ममता देवी, नूर बानों, सुमन, अभिषेक इत्यादि को टूलकिट वितरित किया गया।

विज्ञापन

ट्रेड-लोहार – कैलाश, अंकित विश्वकर्मा, राजेश, मो0 सुहेल, नीरज कुमार विश्वकर्मा इत्यादि को टूलकिट वितरित किया गया।

विज्ञापन 2

ट्रेड-बढ़ई- प्रदीप, विकास शर्मा, अरून कुमार, दीपू, नीरज कुमार शर्मा, गजराज, रामकुमार, रामसूरत, श्री कृष्ण विश्वकर्मा, प्रेम, कृष्ण कुमार, रूप नरायन, अम्ब्ररीश कुमार, सर्वेश कुमार, रामकृपाल, रामशंकर इत्यादि को टूलकिट वितरित किया गया।

विज्ञापन 3

ट्रेड–हलवाई- मो0 शुयेब, प्रवेश कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, चन्दन सिंह, अमरेश कुमार, मोहित यादव, हरी भजन, अक्षय कुमार, अजय कुमार इत्यादि को टूलकिट वितरित किया गया।

विज्ञापन 4

ट्रेड-राजमिस्त्री- मुन्ना, कमलेश कुमार, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, मो0 हाफिज इत्यादि को टूलकिट वितरित किया गया।

विज्ञापन 5

ट्रेड-कुम्हार- त्रिभुवन, रामशंकर, रामअधार, अशोक कुमार एवं रामप्रकाश इत्यादि को टूलकिट वितरित किया गया।

 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना-श्री राजीव कुमार तिवारी को रू0 10-00 लाख बैंक आॅफ इण्डिया पंचायत भवन, श्री सत्यपाल सिंह को रू0 5-00 लाख केनरा बैंक बाराबंकी, श्री नैमिष कुमार को रू0 11-00 लाख इण्डियन ओवरसीज बैंक देवा, श्री राधवेन्द्र को रू0 5-00 लाख आर्यावर्त बैंक तीरगांव, श्री राहुल सैनी को रू0 5-00 लाख आर्यावर्त बैंक जहंगीराबाद, श्री महेन्द्र कुमार सिंह को रू0 10-00 लाख आर्यावर्त बैंक, मोहम्मदपुर खाला से ऋण वितरण कराया गया।

 

एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण हेतु सहायता योजना-श्री अशोक कुमार को रू0 9-00 लाख बैंक आॅफ इण्डिया पंचायत भवन, श्री पीयूष जैन को रू0 10-00 लाख पंजाब नेशनल बैंक इन्दिरा मार्केट, श्री अंकित वैश्य को रू0 10-00 लाख पंजाब नेशनल बैंक विजय नगर, बाराबंकी से ऋण वितरण कराया गया।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-श्री शिव कुमार गुप्ता को रू0 25-00 लाख आर्यावर्त बैंक चन्दौली रोड, बाराबंकी एवं श्री राम सूरज को रू0 5-00 लाख पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक, सरई बेलहरी, बाराबंकी से ऋण वितरण कराया गया।

 

श्री बैजनाथ रावत जी, मा0 विधायक हैदरगढ़ द्वारा केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुये लाभान्वित लाभार्थियों को स्वंय का उद्यम स्थापित करते हुये अन्य व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया,साथ ही इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अन्य व्यक्तियों को भी लिये जाने हेतु सम्बोधित किया गया।

इस मौके पर श्री बैजनाथ रावत जी, मा0 विधायक हैदरगढ़, श्रीमती एकता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महोदया, श्री उमेश चन्द्र, उपायुक्त उद्योग, श्री जे0पी0 वर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, श्रीमती शिवानी सिंह एवं श्रीमती रूबी जमशेद सहायक आयुक्त उद्योग समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी गण उपस्थिति हुये।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button