ब्यूरो चीफ ; दिलीप मिश्रा।
बाराबंकी। न्यायमूर्ति राधेश्याम यादव जनपद न्यायाधीश व श्रीमती एकता वर्मा न्यायालय प्रथम प्रधान न्यायाधीश परिवारिक न्यायालय बाराबंकी के निर्देश व श्रीमती श्वेता चन्र्दा पीसीएसजे सचिव जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण सिविल कोर्ट बाराबंकी के संरक्षण मे सोमवार को एडीआर भवन मे वाद संख्या 705/2020 अन्तर्गत धारा 125 सीआरपीसी थाना राम सनेही घाट के मुकदमे मे सुदेवी बनाम हरि प्रसाद उभय पक्ष मे सुलह समझौता करा कर साथ-साथ रहने को राजी किया गया तथा उभय पक्ष से एक लडका निहाल सिहं आयु छः वर्ष के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उभय पक्ष को साथ-साथ रहने के लिय भेजा गया व सुखी दाम्पत्य जीवन निर्वाह करने का मंत्र दिया गया।