मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद बाराबंकी अन्तर्गत 35 अस्थायी गो आश्रय स्थल, 02 वृहद गो संरक्षण केन्द्र एवं 02 कान्हा गौशाला संचालित है
रिपोर्टः-शिवा वर्मा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद बाराबंकी अन्तर्गत 35 अस्थायी गो आश्रय स्थल, 02 वृहद गो संरक्षण केन्द्र एवं 02 कान्हा गौशाला संचालित है, जिनमें कुल 12533 निराश्रित गोवंशों को आवासित कराया जा चुका है। वर्तमान में जनपद में अतिवृष्टि के कारण कतिपय गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। गोवंश आश्रय स्थल खजूरगांव एवं हसनपुर में जलभराव की स्थिति बनी हुयी है। उक्त गो आश्रय स्थलों से संरक्षित निराश्रित गोवंशों को निकटतम वृहद गो संरक्षण केन्द्रों पर हस्तान्तरित कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में यह भी अवगत कराना है कि गो आश्रय स्थल हसनपुर में आठ गोवंश जोकि वृद्ध थे, अतिवृष्टि होने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी, जिनका सम्मानजनक शव निस्तारण करा दिया गया है। जनपद के अन्य गो आश्रय स्थलों में जहां जलभराव की स्थिति है, उन स्थलों से जल निकासी की व्यवस्था की रही है। जनपद के समस्त गो आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के भरण पोषण हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं हरा चारा तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है।




