Advertisement
दिल्लीरक्षा मंत्रालय

भारतीय सेना प्रमुख तंजानिया की यात्रा के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करेंगे

रिपोर्ट:-शमीम

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे 2 से 5 अक्टूबर 2023 तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जिससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंध और मजबूत होंगे। भारतीय सेना के प्रमुख का तंजानिया की राजधानी दार अस सलाम, ऐतिहासिक शहर जांजीबार और अरुशा का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह तंजानिया के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा व बैठकों में हिस्सा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, भारतीय सेना प्रमुख तंजानिया संघ गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम सामिया सुलुहू हसन से मुलाकात कर सकते हैं।

माननीय रक्षा मंत्री डॉ. स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स जनरल जैकब जॉन मकुंडा के साथ आयोजित बैठकों को एजेंडे में शीर्ष पर रखा हैं। सेना प्रमुख जांजीबार का भी दौरा करेंगे और जांजीबार के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. हुसैन अली म्विनी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, 101वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर जनरल सैदी हमिसी सैदी के साथ बातचीत भी निर्धारित है।

जनरल मनोज पांडे राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज को भी संबोधित करेंगे और मेजर जनरल विल्बर्ट ऑगस्टीन इबुगे कमांडेंट व संकाय के साथ बातचीत करेंगे। इसके अतिरिक्त, इस यात्रा के दौरान दुलुती के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के कमांडेंट ब्रिगेडियर जनरल स्टीफन जस्टिस मनकंडे के साथ एक बैठक भी निर्धारित है।

यह यात्रा दार-अस-सलाम में आयोजित दूसरे भारत तंजानिया मिनी डेफएक्सपो के अनुरूप भी है जो भारत के स्वदेशी रक्षा उद्योग परिसर के बढ़ते कौशल का प्रदर्शन करेगी।

भारत व तंजानिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत और समृद्ध होंगे। अक्तूबर, 2003 में रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर ने एक मजबूत नींव रखी। इस सहयोग के महत्व के बारे में इस वर्ष 28 और 29 जून को तंजानिया के अरुशा में आयोजित भारत-तंजानिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की दूसरी बैठक में जोर दिया गया।

विज्ञापन

भारतीय और तंजानियाई सेना दोनों पेशेवर सैन्य पाठ्यक्रमों में एक-दूसरे के लिए रिक्तियां प्रदान करते हैं। इससे दोनों देशों के कर्मियों को मजबूत संबंध बनाने, विचारों का आदान-प्रदान करने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने में मदद मिली है। तंजानिया की सेना पिछले पांच वर्षों से भारत में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा प्रशिक्षण में लगातार भाग ले रही है। इसी तरह, भारतीय सेना की एक प्रशिक्षण टीम को वर्ष 2017 से कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, दुलुती में तैनात किया गया है।

विज्ञापन 2

तंजानिया के सैन्य प्रतिनिधिमंडल नियमित रूप से भारत का दौरा कर रहे हैं जो दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य सहयोग का प्रतीक है। हाल ही में, तंजानियाई प्रतिनिधिमंडलों ने एयरो इंडिया 23, इंडो अफ्रीका आर्मी चीफ्स कॉन्क्लेव-23 और एएफआईएनडेक्स-23 में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई। तंजानिया के वरिष्ठ सैन्य नेताओं ने भी डेफ एक्सपो-22 के दौरान भारत का दौरा किया और हाल ही में 13वें आईपीएसीसी, 47वें आईपीएएमएस और 9वें सेल्फ-23 कार्यक्रम संपन्न हुए।

विज्ञापन 3

भारतीय सेना प्रमुख की यह यात्रा भारत और तंजानिया के बीच साझा किए गए उच्च स्तरीय द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और घनिष्ठ रक्षा संबंधों को और मजबूत करती है। यह यात्रा न केवल मौजूदा सहयोग का उत्सव मनाने का संकेत है, बल्कि एक मजबूत भविष्य की साझेदारी का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button