Advertisement
बाराबंकी

पुलिस ने 02 शांतिर मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:- शमीम

जनपद में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आशुतोष मिश्र के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर डॉ० बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.09.2023 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर मादक पदार्थ तस्करो 1. जावेद उर्फ मोनू पुत्र स्व0 हासिम अली निवासी डालीगंज डोर वाली गली मुंशीगंज तकिया थाना हसनगंज जनपद लखनऊ 2. अली हसन पुत्र पीर गुलमा निवासी ग्राम रजौली थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1.1 किलोग्राम अवैध स्मैक (अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड़ 10 लाख रुपये), 01 अदद लोडर छोटा हाथी UP 32 LN 1614 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 858-859/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया
पूछताछ में बताया कि आया कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद लखनऊ निवासी मुन्ना से स्मैक खरीदकर जनपद बाराबंकी, लखनऊ व आस पास के जनपदों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी बरामद वाहन के माध्यम से की जा रही थी। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व उ0नि0 शशिकान्त सिंह व उ0नि0 श्री रमेश सिंह, का0 हरवंश कुमार, का0 अमरनाथ आदि पुलिस टीम मौजूद रही ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button