उत्तर प्रदेशबाराबंकी
बाइक व टाटा मैजिक की टक्कर दो लोग गंभीर रूप से घायल।

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदूरा(बाराबंक)कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर कपूर पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार सुबह तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में सामने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रहा युवक विनेश कुमार वर्मा 35,अंकिता 30 निवासी मानपुर थाना बड्डूपुर व शिव कुमारी 55 वर्ष निवासी महमूदाबाद सीतापुर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी देवा में भर्ती कराया।कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।मैजिक वाहन को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




