ऐसा वर दे उजली माई कीर्तन तेरा कराता रहू…
रिपोर्टः पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।
निन्दूरा बाराबंकी:-फतेहपुर में स्थित पौराणिक शक्तिपीठ श्री शक्तिधाम महादेव तालाब मन्दिर पर श्री पूर्णिमा महोत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्णिमा के पवन अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया सभी मंदिरों को इलेट्रिक लाइटों व फूलो की लरियो से मनमोहक ढंग से सजाया गया जहाँ पर महामाई श्री उजली मैया के दरबार को मनमोहक ढंग से सजा कर माँ अनुपम श्रृंगार किया गया, समिति के द्वारा आयोजित भजन संध्या में नगर के भजन गायक शिवेंद्र व शानू ने गणेश वंदना गौरी के नंदन की हम वंदना करते है… बालाजी हाथ पकड़ लो जैसे भजनों से शुरुआत की, भजन गायक तरुण राजन व आकाश गुप्ता ने अगर माँ ने ममता लुटाई न होती तो ममता मई माँ कहाई न होती…. ऐसा वर दे उजली माई कीर्तन तेरा कराता रहू। जैसे मीठे मीठे भजनों को गाकर भक्तो मंत्र मुग्ध कर दिया देर रात्रि में माँ की महाआरती व कन्या भोज के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।




