
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बाराबंकी। थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा/मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 14.05.2026 को अभियुक्तगण 1. मोहम्मद कैफ पुत्र शाह आलम, निवासी मकान नंबर-90, कैलाश कुंज, फैजाबाद रोड, थाना गाजीपुर, जनपद लखनऊ, 2. मोहम्मद फहद खान पुत्र मोहम्मद जावेद, निवासी तीरगंज, थाना सतरिख, जनपद बाराबंकी वर्तमान पता (हालपता) खहरा बड़ी पकड़िया, थाना मदेयगंज, जनपद लखनऊ को तारागंज अंडर पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु का एक टूटा हुआ कान का झुमका व 10,240/- रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल संख्या UP 32 QL 3686 को बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा दिनांक 30.04.2026 को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत दादूंपुर में एक महिला के कान से सोने की झुमकी छीन ली गई थी जिस संबंध में क्रमशः मुकदमा संख्या 149/2026 धारा 304(2)/317 (2) बीएनएस पंजीकृत है।




