टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला।
‘‘एक्सीलेरेट एक्शन‘‘ फॉर ऑल वुमेन एण्ड गर्ल्स राइट्स, इक्वालिटी, इंपावरमेंट थीम पर आयोजित हुई कार्यशाला।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
हर परिस्थितियों से लड़ना जानती हैं नारी शक्ति: श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी
बाराबंकी। सतरिख स्थित टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थीम ‘‘एक्सीलेरेट एक्शन‘‘ फॉर ऑल वुमन एण्ड गर्ल्स राइट्स, इक्वालिटी, इंपावरमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेविका श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी, प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशिका सुश्री रोली मिश्रा, डा. दीपमाला श्रीवास्तव एवं महिला विकास प्रकोष्ठ समन्वयक डा. अनुरक्ति चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। नारी शक्ति के अधिकार, समानता, सशक्तिकरण के साथ ही राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका एवं योगदान पर भी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि समाज सेविका श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी ने कहा कि नारी शक्ति कठिन से कठिनतम परिस्थितियों से भलीभांति लड़ना जानती हैं चाहे वह स्वतंत्रता आंदोलन रहा हो या कोविडकाल। उन्हाने कहा महिलाए अब किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नही हैं सिर्फ हमें अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।

प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने कहा कि मातृ शक्ति ही सर्वशक्ति है। महिलाओं के अधिकार, समानता, सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। महिलओं ने विश्वभर में जमकर अपना लोहा मनवाया है। कल्पना चावला, सुनिता विलियम्स आदि महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व में उनकी भूमिका एवं योगदान सराहनीय रहा है।
प्रशासनिक निदेशिका सुश्री रोली मिश्रा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति एंव परम्पराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमारी संस्कृति एवं परम्पराएं ही हमें और समाज को मजबूत बनाती हैं। प्रवक्ता डा. मंजय यादव ने नारी शक्ति के वैदिक काल, मध्य काल एवं आधुनिक समय में उनकी भूमिका एवं योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर डा. दीपमाला श्रीवास्तव, डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय, धमेन्द्र कुमार, छात्र शिवम् पाण्डेय, प्रिंस, छात्रा जान्हवी यादव आदि ने नारी शक्ति के अधिकार, समानता, सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रशासनिक निदेशिका सुश्री रोली मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व पौध भेंटकर सम्मानित किया। प्रवक्ता रोहिणी त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुश्री विधि मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता डा. वीर विक्रम सिंह, डा. नवीन कुमार सिह, डा. अमजद् अंसारी, प्रवक्ता अंकित मिश्रा, नेहा अवस्थी, शिवम् शर्मा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




