गोवंश की अवैध तस्करी व गोवध हेतु ले जाने में प्रयोग किया जाने वाला एक ट्रक रजि0 नं0 UP65CT7699 (कीमत 30,00,000/- तीस लाख रुपया) को अन्तर्गत धारा 5(क) अधिनियम उ0प्र0 गो-वध निवारण अधिनियम 1955 के तहत जब्त किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों तथा गौ तस्करों के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सै0 हुसैन मुन्तज़र के मार्गदर्शन में वाहन उपरोक्त से 17 गाय व 08 बछडा की अवैध तस्करी व गोवध हेतु ले जाने पर सुजानगंज पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए थाना हाजा पर मु0अ0सं0 231/2022 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों के विरुद्ध विवेचना कर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया तथा तस्करी में प्रयोग किये गये वाहन ट्रक नम्बर UP 65 CT 7699 को कब्जा पुलिस लेकर दाखिल कर जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित किया गया था। श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर का जब्तीकरण हेतु आदेश प्राप्तु हुआ,आदेश के अनुपालन में उक्त ट्रक वाहन नम्बर UP 65 CT 7699 की कीमत करीब (30,00,000/-) तीस लाख रुपया को अन्तर्गत धारा 5(क), अधिनियम उ0प्र0 गो वध निवारण अधिनियम 1955 में जब्त किया गया है । जो थाना परिसर में निरुद्ध है ।



