थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा अपरहण से संबंधित अभियोग में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
जनपद जौनपुर। वादिनी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदिका की नाबालिग लड़की को हलीम शेष पुत्र नइम शेष निवासी ग्राम हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज जौनपुर द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 18/2025 धारा 137(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 87 बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर में पंजीकृत किया गया था। दिनांक 18.01.2026 को थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त हलीम शेष पुत्र नइम शेष निवासी ग्राम हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज जौनपुर को रामनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पूछताछ पर पर बताया कि साहब मै अपने गाँव के बगल की लड़की से मोबाईल से बाचतीच करता था कि दिनांक 13.01.2026 को शादी का झाँसा देकर बहला फुसला कर उसे अपने बाजार बंधवा बुला कर पूना (पुणे) जाने हेतू साधन से इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठा था कि पुलिस वाले आ गये डर के नाते मै वहाँ से हट बढ़ गया था कि मुझे सुचना मिली कि मेरे खिलाफ मुकदमा लिख गया आज उसी मुकदमे से बचने हेतू बदलापुर रेलवे स्टेशन जा रहा था जहाँ से मै बाहर चला जाता कि आपलोगो द्वारा रास्ते मे मुझे पकड़ लिया गया ।



