शादी करवाने के उद्देश्य से युवती का अपहरण करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 17 अगस्त 2023 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना लालगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या – 391/23 धारा-363/366/370 भादवि से संबंधित अभियुक्त :-
1. कृपाल सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर थाना डिबाई जनपद रायबरेली तथा अभियुक्ता मालती पत्नी राघवेन्द्र निवासिनी हाजी का पुरवा मजरे बहाई थाना लालगंज जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के डलमऊ बाईपास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना लालगंज विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
पूछताछ का विवरण :-
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त व अभियुक्ता से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने बताया कि कृपाल से मेरी दोस्ती काफी दिन पहले हुई थी और कृपाल ने मुझसे कहा कि मेरी शादी करवा दो और बदले में, मैं तुम्हे पैसे दूंगा। तो इस बात पर राजी होकर मैंने अपने गांव की लड़की जो कि अक्सर मेरे घर आती-जाती थी, को शादी का सपना दिखाकर कृपाल को 20,000/-रुपये मे बेच दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
1. कृपाल सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर थाना डिबाई जनपद रायबरेली।
2.मालती पत्नी राघवेन्द्र निवासिनी हाजी का पुरवा मजरे बहाई थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
बरामदगी:-
14000/-रुपये कृपाल के कब्जे से ।
4120/- रुपये मालती के कब्जे से।
पुलिस टीम :-
1.उप निरीक्षक निखलेश कुमार थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
2.आरक्षी कौशल राठी थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
3.आरक्षी अमित कुमार थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
4.महिला आरक्षी निकितापाल थाना लालगंज जनपद रायबरेली।




