पेड़ ही पृथ्वी के सबसे बड़े वैज्ञानिक, बना सकते हैं बादल।
पेड़ धरा का आभूषण, हम सब करेंगे पौधरोपण, नारो के साथ किया गया पौधरोपण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने अमृत सरोवर पर किया वृहद पौधरोपण।
बाराबंकी। हर हर पेड़, घर घर पेड़। पेड़ धरा का है आभूषण, हम सब करेंगे पौधरोपण जैसे नारों के साथ डॉ0 भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने मसौली विकास खंड के ग्राम मुबारकपुर में अमृत सरोवर पर वृहद पौधरोपण किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ एक संगोष्ठी की गई जिसमें पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए किए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
समिति के तीन दर्जन पदाधिकारियों ने अपने-अपने पैसे से उच्चकोटि के छायादार नीम, अशोक, पेंडुलम व शोभादार पौधे खरीदकर अमृत सरोवर पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर पंचायत सचिवालय में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि पृथ्वी पर अभी तक कोई ऐसा वैज्ञानिक नही हुआ है जो बादल बना सके, बादलों को अपनी ओर ला सके और बारिश करवा सके।

यह सामर्थ्य सिर्फ पेड़ों में ही है, पेड़ ही हैं जो धरती को पानीदार बना सकते हैं, और पृथ्वी पर जीवन बचा सकते हैं। इस संगोष्ठी में समिति के महासचिव राम औतार, जिला बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश चौधरी, कमलेश कुमार ने सम्बोधित किया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व समिति के उप सचिव विनोद कुमार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया। पौधरोपण में विशेष रूप से समिति के उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, राजेन्द्र कनौजिया, सचिव मंशाराम कनौजिया, कोषाध्यक्ष जेएल भास्कर, सहदेव प्रसाद, अधिवक्ता राजकुमार वर्मा, राम प्रगट कनौजिया, कमलेश कुमार गौतम, आनंद चौधरी, कन्हैयालाल, पंचायत सहायक हेमंत कुमार का योगदान रहा। पौधरोपण कार्यक्रम से पहले नाका सतरिख स्थित डॉ अंबेडकर पार्क में सभी ने योगाभ्यास किया और डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी कन्हैयालाल को जन्मदिन माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी गई।




