खनन माफिया 4 दिन से लगातार महादेवा चौकी के सामने कई ट्रैक्टर डोलो से भरते है फर्राटा चौकी प्रभारी मौन

रिपोर्ट शमी
रामनगर/बाराबंकी थाना रामनगर छेत्र अंतर्गत पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा चौकी के सामने से कई ट्रैक्टर डोलो से मिट्टी ढुलाई लगातार 4 दिनों चल रही है लेकिन चौकी प्रभारी की नजर तक नही पड़ी जबकि ये मिट्टी चौकी से चंद्र कदम दूरी पर तालाब गाटा संख्या 69 को पाटा जा रहा है खनन माफिया परमिट की आड़ में कई ट्रैक्टर डोलो मिट्टी भरकर लगातार 4 दिनों से पटाई कर रहे हैं जबकि परमिट निजी कार्य के लिए दिया जाता है ना कि मिट्टी बिक्री के लिए परमिट उसी को दिया जाता है जिसको मिट्टी की जरूरत हो उसी के खेत से मिट्टी निकालने का परमिट दिया जाता है और वह भी एक समय व सीमा भर के लिए लेकिन यहां पर मामला मिट्टी बिक्री का है फिर भी महादेवा चौकी की पुलिस बनी हुई है अनजान जबकि दुर्भाग्य पूर्ण बात तो यह है की चौकी के चंद्र कदम दूरी पर लगातार खनन माफिया मिट्टी भरकर तालाब को पाटा जा रहा है। इससे पूर्व में रात्रि में तीन ट्रैक्टर मिट्टी की पटाई कर रहे थे क्षेत्रीय पत्रकार द्वारा शिकायत भी की गई लेकिन जब ज्यादा पत्रकारों ने शिकायत की तो रात्रि में महादेवा चौकी की पुलिस ने दो ट्रैक्टर को भगा दिया दिखावटी में एक ट्रैक्टर पकड़ के लाए। फिर सुबह उसको भी बिना कोई कार्यवाही किये छोड़ दिया गया या हालात है योगी सरकार में। अब देखना यह है की खनन माफिया तालाब गाटा संख्या69 ता लाब मिट्टी पटती रहेगी की महादेवा चौकी इंचार्ज इन लोगों के ऊपर कार्रवाई करेंगे। या तो राम भरोसे।




