साली को जीजा लेकर हुआ फरार पत्नी ने 3 बच्चों व ससुर सहित खाया जहर हालत गंभीर।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
MP…मुरैना के छौंदा गांव के एक युवक अपनी साली के साथ हुआ फरार। घटना से आहत होकर यूवक के पिता, पत्नी व बच्चों ने खाया जहर। पांचों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गयां जहां डॉक्टरों ने हालत
गंभीर देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच जूटी।
घटनाक्रम के मुताबिक छौंदा निवासी रामविलास बाथम अपनी साली के साथ घर से भाग गया है। इस घटना से आहत होकर रामविलास की पत्नी राजाबेटी बाथम उम्र 35 साल ने आज सुबह सत्तू में अपने बेटे अमित, दो बेटियों माेनिका, अनन्या के अलावा ससुर कुंदन बाथम उम्र 55 साल को जहर दिया। खुद राजाबेटी बाथम ने भी यह जहरीला सत्तू पी लिया। पांचाें को नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें ग्वालियर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




