डायल-112 पर हत्या की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
बरेली। थाना कैण्ट पर आज दिनांक 07.07.2023 को प्रातः 06.11 बजे डायल-112 पर अरविन्द कुमार निवासी कमालपुर थाना कैण्ट जनपद बरेली द्वारा चाकू से दो व्यक्तियों की गला काटकर हत्या करने सम्बन्धित सूचना दी गई। सूचना पर पीआरवी 0167, पीआरवी 0221 एवं प्रभारी निरीक्षक कैंट मय पुलिस बल द्वारा गांव कमालपुर पहुँचकर जानकारी प्राप्त की गई तो हत्या सम्बन्धी घटना झूठी पायी गयी। ज्ञात हुआ कि अरविन्द कुमार द्वारा प्रातः अपनी मां व पत्नी से शराब पीने के लिये पैसे मांगे गये और पैसे न देने पर मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की बात कही गयी। जब घर वालो ने इसको पकड़ना चाहा तो इसके द्वारा अपने मोबाइल से डायल – 112 पर हत्या जैसी गम्भीर अपराध की सूचना दी गई। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कैण्ट, बरेली पर मुकदमा संख्या- 242/2023 धारा 323/504/506 भादवि बनाम अरविन्द कुमार उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अरविन्द उपरोक्त को मय नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार।
बरामद नाजायज चाकू के सम्बन्ध में थाना कैण्ट, बरेली पर मुकदमा संख्या- 243/2023 धारा 4/25 A ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
पुलिस टीम :-
1- प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह थाना कैण्ट जनपद बरेली ।
2-उप निरीक्षक दीपचन्द थाना कैण्ट जनपद बरेली ।
3- कांस्टेबल रोहित कश्यप थाना कैण्ट जनपद बरेली ।
4-कांस्टेबल आकश दीप थाना कैण्ट जनपद बरेली।




