Advertisement
बरेली

पुलिस ने 3 अभियुक्तों को लूटे हुए मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बरेली। थाना हाफिजगंज द्वारा पंजीकृत मुकदमा संख्या -320 / 23 धारा 392 भादवि का सफल अनावरण कर 03 अभियुक्तों को एक लूटा हुआ मोबाइल, दो नाजायज चाकू, लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गिरफ्तार।

बरेली। दिनांक 09.07.2023 को वादी रामऔतार पुत्र अंगनलाल गंगवार निवासी विशनपुर थाना नवाबगंज, बरेली द्वारा 03 अज्ञात अभियुक्त ने वादी का मोबाइल MI A3 छीन लेने के सम्बन्ध में दाखिल तहरीर के आधार पर पंजीकृत कराये गये मुकदमा संख्या 320/23 धारा 392 भादवि में दिनांक 09.07.2023 को ही घटना के सफल अनावरण हेतु प्रयासों के परिपेक्ष में मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुंडियावा मन्दिर के पास खेत में थाना हाफिजगंज, बरेली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-320/23 धारा 392 भादवि में लूट की घटना को कारित करने वाले अभियुक्तों को मय एक चाकू नाजायज मय लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल UP 25 BM 7127 अपाचे के साथ किया गिरफ्तार।

अभियुक्त समीर व कासिम से बरामद नाजायज चाकू के आधार पर अभियुक्त समीर व कासिम उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाफिजगंज पर मुकदमा संख्या -321/ 23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार शुदा तीनो अभियुक्तों को आज दिनांक 10.07.2023 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-

विज्ञापन 2

1- गौरव पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम बकैनिया थाना हाफिजगंज जिला बरेली उम्र करीब 19 वर्ष ।

विज्ञापन 3

2- समीर पुत्र भूरा निवासी ग्राम बकैनिया थाना हाफिजगंज जिला बरेली उम्र 19 वर्ष ।

विज्ञापन 4

3- कासिम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बकैनिया थाना हाफिजगंज जिला बरेली उम्र 20 वर्ष ।

विज्ञापन 5

बरामदगी :-

लूटा हुआ एक मोबाइल XIAOMI टच स्क्रीन रंग स्काई ब्लू, दो अदद चाकू नाजायज, लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल UP 25 BM 7127 अपाचे।

पुलिस टीम :-

1- उपनिरीक्षक सज्जन सिंह थाना हाफिजगंज बरेली ।

2- हेड कांस्टेबल दीपू राठौर थाना हाफिजगंज बरेली।

3-कांस्टेबल प्रेम सिहं थाना हाफिजगंज बरेली ।

4-कांस्टेबल अनुराग सचिन थाना हाफिजगंज बरेली ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button