Advertisement
बाराबंकी
Trending

70 वर्षीय वृद्ध महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

कब्जे व निशांदेही पर आलाकत्ल व मृतका का मोबाइल बरामद।

 

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर हुसैनाबाद चौराहे के पास अज्ञात महिला उम्र करीब 70 वर्ष का शव एक बोरी में मिला था, जिसकी शिनाख्त सावित्री देवी पत्नी किशोरी लाल कश्यप निवासिनी तहवापुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी के रूप में हुई थी।
जिसके सम्बन्ध में थाना लोनीकटरा पर मुकदमा संख्या- 445/2024 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। डॉग स्क्वाड व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 29.12.2024 को अभियुक्तों :-
1 . प्रांशू तिवारी उर्फ रवि तिवारी पुत्र वेद प्रकाश निवासी हुसैनाबाद चौराहा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी 2. संध्या तिवारी पत्नी प्रांशू तिवारी निवासी हुसैनाबाद चौराहा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को हुसैनाबाद चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ व जांच से ज्ञात हुआ कि मृतका, अभियुक्तों से पूर्व से परिचित थी। दिनांक 26.12.2024 को मृतका भिलवल बाजार से अभियुक्तगण के साथ मोटर साइकिल से उनके घर आयी थी। मृतका ने अभियुक्त के घर नाश्ता किया। कुछ देर बाद अभियुक्त प्रांशू तिवारी ने मृतका पर 1500/-रुपये उसकी पेण्ट से चोरी कर लेने की आरोप लगाया जिसमें दोनों के मध्य विवाद होने लगा। अभियुक्तों द्वारा मृतका से विवाद के दौरान डण्डा सिर पर मार दिया गया जिससे मृतका की मौके पर मृत्यु हो गयी। अभियुक्तों द्वारा मृतका के शव को बोरी में भरकर हुसैनाबाद चौराहा के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button