
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना फतेहपुर
क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है पुलिस ने दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला हादसा रामनगर रोड स्थित सुरेश कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ यहां एक मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सरोज कुमार (22) और विनय कुमार (26), निवासी पर्वतपुर, तथा साइकिल सवार बैजनाथ (65), निवासी पचघरा, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बैजनाथ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।
इसी थाना क्षेत्र में दूसरा हादसा कसियापुर चौराहे पर हुआ, जहां एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार आस्था, पुत्री समर सिंह (निवासी असोहना), और राजितराम, पुत्र नंदराम (निवासी पर्वतपुर), घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार भानू सिंह, पुत्र बद्री प्रसाद (निवासी बहलौलनगर), और उनके साथ हरिराम, पुत्र कमलेश चंद्र (निवासी रोशनपुर), भी चोटिल हुए।
सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों सड़क हादसों की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।




