Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

नशा मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत मादक पदार्थो का सेवन करने से रोकने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा

बाराबंकी। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जंयती पर आज दिनांक 31.10.2025 को अपराह्न 12ः00 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थो का सेवन करने से रोकने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अवध लॉ कॉलेज, असेनी रोड, तहसील-नवाबगंज, बाराबंकी में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 नीलम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बाराबंकी, अनूप शुक्ला, प्रभारी नारकोटिक्स सेल, बाराबंकी, कुलदीप शर्मा, उप निरीक्षक, ए0एन0टी0एफ0, बाराबंकी, रजिया बानो, ड्रग इंस्पेक्टर, अनिल कुमार श्रीवास्तव, हास्य कवि, सुबोध श्रीवास्तव, प्रधान सहायक, प्रभात सिंह, शशिवेन्द्र सिंह, इन्द्र कुमार, सर्वेश सिंह, कुलदीप सिंह, समरेन्द्र सिंह, समाज कल्याण, रत्नेश कुमार ,अध्यक्ष, बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान, ऋषि गोयल, चेयरमैन, अवध ग्रुप ऑफ कालेज, डॉ0 ऋतु गोयल, वाइस चेयर पर्सन, डॉ0 एस0पी0सिंह, प्राचार्य, अवध लॉ कालेज, डा0 जितेन्द्र गुप्ता, रतन सक्सेना, लवकुश वर्मा, डा0 नीलम, डा0 सुमन सिंह, डा0 सचिन चन्द्रा, शशिकान्त, पूजा एवं छात्र/छात्राए उपस्थित रहे। डॉ0 एस0पी0सिंह, प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ एवं तुल्सी के पौधे देकर स्वागत किया गया। अनूप शुक्ला, कुल्दीप शर्मा द्वारा परिसर में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को तम्बाकू, सिगरेट व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। परिसर में मद्य निषेध विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशे के प्रति जागरूक किया गया। कालेज के छात्र/छात्राओं द्वारा पोस्टर तैयार कर नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया गया।

अनिल कुमार श्रीवास्तव, हास्य कवि द्वारा कविताओं के माध्यम से छात्र/छात्राओं को समाज में नशे से हो रहे मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जागृत किया गया। रत्नेश कुमार द्वारा परिसर में उपस्थित सभी स्टाफ एवं छात्र/छात्राओं को शराब, गांजा, अफीम और चरस से नुकसान के बारे में ज्ञात कराते हुये इससे दूर रहकर अपने साथ समाज को भी स्वस्थ रखने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती पर उनके जीवन के बारे में विस्तृत रूप से सभी को अवगत कराते हुये उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, कॉलेज के समस्त स्टाफ और अतिथिं को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई गई। अन्त में कालेज के प्राचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुये अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button